आज से और ठंडी होंगी दिल्ली की रातें

0

(AU)

राजधानी में आज से न्यूनतम तापमान में और गिरावट शुरू हो सकती है यानि दिल्ली वासियों की रातें और सर्द होने वाली हैं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज एक डिग्री और नीचे गिरकर छह डिग्री सेल्सियस हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,  जबकि अधिकतम तापमान इस बीच 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई, यानि दिल्ली का मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो रहा है।

सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने के आसार हैं। इसके साथ ही मौसन विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली का तापमान लगातार 6 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है, जबकि इस बीच अधिकतम तापमान 22 और 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com