आपकी जागरूकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं: प्रियंका गांधी वाड्रा

0

(Hindustan)

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को गांधीनगर में एक जन संपर्क रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जागरूकता से बड़ी देशभक्ति कोई नहीं है। कांग्रेस की रैली में उन्होंने कहा कि आज के दौर में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने किसानों की कर्ज की समस्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। देश में फैली भीड़ और सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भी प्रियंका ने अपनी बात रखी और जनता से कहा कि ये सारी चीजें तकलीफ देती हैं।

प्रियंका गांधी के भाषण के मुख्य अंश

– मुझे मालूम था कि आज बैठक है, लेकिन मन में सोचा था कि भाषण नहीं देना पड़े। मैं भाषण नहीं दे रही, बल्कि अपने दिल की बात कर रही हूं। पहली बार गुजरात आई हूं और पहली बार उस साबरमती आश्रम गई जहां से महात्मा गांधी ने आजादी के लिए संघर्ष की शुरुआत की थी। वहां बैठकर लगा कि आंखों से आंसू आ जाएंगे। उन लोगों की याद आई जिन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया।

– यह देश प्रेम, सद्भाव और आपसी प्यार के आधार पर बना है। आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है।

– आपका वोट एक हथियार है। लेकिन एक ऐसा हथियार है जिससे किसी को चोट नहीं पहुचानी है, किसी का नुकसान नहीं करना है। यह हथियार आपको ताकत देता है। फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए। मुद्दे ये उठने चाहिए कि आप कैसे आगे बढ़ेंगे, रोजगार कैसे मिलेगा, महिलाओं को सुरक्षा कैसे मिलेगा। आपकी जागरूकता ही इस मुद्दों को आगे ला सकती है। आप सोच समझकर निर्णय लें।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com