उत्तराखंड: बर्फ की सफेद चादर से ढ़का मुनस्यारी और धारचूला

0

(Hindustan)

जिलेभर में लगातार हो रही बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सीमांत मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र बर्फ से ढ़क चुका है। डीडीहाट में ओलों की बरसात ने नगर की रफ्तार रोक दी है, वहीं बेरीनाग और गंगोलीहाट में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बुधवार को भी जिले भर में बारिश का प्रकोप जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। दिन भर दुकानदार आग जलाकर ग्राहकों के इंतजार में गुजार रहे हैं। जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाए हुए हैं। लोगों की शिकायत है कि प्रशासन की ओर से लकड़यिां मुहैया नहीं की जा रही हैं। जो लकड़यिां मिल भी रही हैं तो वह बारिश से भीग चुकी हैं। जिन्हें जलाना संभव नहीं हो पा रहा है। ठंड के चलते शाम करीब पांच बजे ही बाजार बंद हो जा रहा है।

मुनस्यारी में लगातार हो रही बर्फबारी से पूरा मुनस्यारी क्षेत्र बर्फ से ढ़क गया है। एक तरफ जहां बर्फबारी से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी और दूर-दूर से बर्फबारी का आनंद उठाने आए पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। मुनस्यारी के कई हिस्सों में दो से तीन फीट तक बर्फ जमा हो गई है। वहीं धारचूला में मौसम का सितम जारी है। व्यास वैली के जोलिंग कोंग में 10 फीट बर्फ जमा हो गई है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। क्षेत्र का तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोग का जीना मुहाल हो गया है। लोग ठंड के बीच आग के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इसके अलावा धारचूला के निचले इलाकों में भी ठंड के कहर से लोग परेशान हैं।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com