एमसीडी चुनाव : यूपी के सीएम योगी होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

0

(AU)

एमसीडी चुनाव प्रचार की कमान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में होगी। वे 12 केंद्रीय मंत्री और नौ मुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा का परचम लहराने के लिए राजधानी में दिनरात एक करेंगे।वहीं फिल्मी स्टारों की कमान हेमा मालिनी संभालेंगी। इस मामले में उसकी मदद एक अन्य भोजपुरी अभिनेता व गायक रवि किशन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी इस दौरान सभी के साथ प्रचार में जुटे रहेंगे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। निगम चुनाव प्रचार के लिए पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पार्टी के स्टार प्रचारकों को उतारा जा रहा है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम शामिल नहीं है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com