दुनिया की तीसरी सबसे भरोसेमंद मोदी सरकार

0

(AU)

विश्व आर्थिक मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की एनडीए को दुनिया की तीसरी सबसे भरोसेमंद सरकार बताया है। सर्वे में तीन चौथाई भारतीयों ने सरकार पर अपना विश्वास जताया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक टैक्स सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। सर्वे अर्थव्यवस्था, राजनीतिक हालात और भ्रष्टाचार मामलों को लेकर किया गया था। 73 फीसदी लोगों ने कहा कि वे सरकार के कामकाज से खुश हैं।

स्विट्जरलैंड की सरकार सबसे विश्वसनीय

रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्जरलैंड की सरकार दुनिया में सबसे भरोसेमंद सरकार है। दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया की सरकार है, जहां 82 फीसदी लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा जताया है। चिली, फिनलैंड, ग्रीस और स्लोवेनिया की सरकार विश्वसनीयता के लिहाज से सबसे निचले पायदान पर है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com