देशभर में सबसे ठंडा राज्य हिमाचल, लगातार गिर रहा है पारा

0

(DJ)

पहाड़ी राज्य हिमाचल में पिछले तीन दिन से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। यही वजह है कि रविवार को हिमाचल देशभर में सबसे ज्यादा ठंडा राज्य रहा। जनजातीय क्षेत्र केलंग में तो तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। वहां पारा माइनस चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, लुधियाना, पटियाला, करनाल, अंबाला, दिल्ली, जैसलमेर, कोलकाता और अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान आठ से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हिमाचल में नाहन, कांगड़ा व धर्मशाला को छोड़कर सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से कम है। इस वजह से लोग ठंड में कांप रहे हैं और उनका घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोलन में तो और ज्यादा ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई लगातार गिरावट के बाद समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में बिना बारिश के ऐसी सर्दी बर्फबारी के संकेत दे रही है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com