नाराज संतों को अयोध्या जाकर मनाएंगे CM योगी

0

(Hindustan)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वे इस दिवाली पर राम मंदिर के मामले में एक अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान बुधवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर एक निजी चैनल से बातचीत में किया।

राम मंदिर की सुनवाई टलने से संतों में खासी नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल से राम मंदिर का मुद्दा चल रहा है। एक तारीख बढ़ने से संतों को धैर्य नहीं खोना चाहिए। वे संतों से इस बारे में बातचीत करेंगे। खास बात यह है कि पिछली बार जब मुख्यमंत्री अयोध्या में दीपावली पर गए थे तो उन्होंने संतों और वहां के लोगों के बीच कहा था कि हो सकता है कि अगली दिवाली तक कोई अच्छी खबर मिले। इस बार दिवाली पर वे फिर अयोध्या जा रहे हैं? क्या वे कोई अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे। इस सवाल पर योगी ने मुस्कराते हुए कहा कि आपको क्या लगता है कि क्या अच्छी खबर लेकर नहीं जाएंगे। वे अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com