प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया साकार करेंगे यूपी के युवाओं के सपनेः राहुल

0

(DJ)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी के युवाओं के सपनों को पूरा करेंगे। प्रियंका गांधी की एंट्री से कांग्रेस की विचारधारा उत्तर प्रदेश में आएगी। प्रियंका गांधी एक कर्मठ और काबिल नेतृत्व देने में सफल होंगी। मुझे ख़ुशी है कि वह अब मेरे साथ काम करेंगी। मुझे निजी रूप से इस बात की ख़ुशी है। वह यह भी बोले, मैं अखिलेश और मायावती का भी सम्मान करता हूँ। उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं|

राहुल गांधी ने अमेठी की सभाओं में कहा कि देश की बदहाली के लिए वर्तमान और पूर्ववर्ती सरकारें जिम्मेदार हैं। यहां की सरकारों ने यूपी को बहुत पीछे ढकेल दिया है। प्रियंका और संधिया अब यहां के लिए काम करेंगे और यूपी को आगे लाएंगे। राहुल गांधी बोले, मैंने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। इस कदम से उत्तर प्रदेश में एक नई और सकारात्मक सोच आएगी।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com