मणिपुर: दूसरे दौर का प्रचार खत्म, 8 मार्च को होगा 22 सीटों पर मतदान

0

(AU)

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आठ मार्च को होने वाले दूसरे दौर के मतदान के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को खत्म हो गया। इस दौर में राज्य के छह जिलों में फैली 22 सीटों पर वोट पड़ेंगे। लेकिन सबकी निगाहें थाउबल सीट पर टिकी हैं।यहां मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला मैदान में हैं। इबोबी सिंह के बेटे की किस्मत का फैसला भी इसी दौर में होना है। इन 22 सीटों के लिए चार महिलाओं समेत कुल 98 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दौर की तरह ही इस बार भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस दौर में भाजपा और कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हुए हैं। उनके अलावा क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों के साथ 24 निर्दलीय भी मैदान में हैं। दूसरे दौर में 53 हजार 556 वोटरों के साथ माओ सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com