मुलायम सिंह :निकाय चुनाव में BJP को हुआ बड़ा नुकसान

0

चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सिर्फ नगर निगम के मेयर पद तक ही अच्छा रहा।  निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है|यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अन्य पदों पर भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है, जबकि भाजपा इसे बड़ी जीत के रूप में प्रदर्शित कर रही है।

यहां पर बता दें कि नगर निगम में समाजवादी पार्टी को भले ही सफलता न मिली हो, लेकिन नगर पालिका और नगर पंचायतों में उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की ‘दमदार वापसी’ भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।

 

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com