मोदी रथ रोकने में कामयाब होगा गठबंधन- अखिलेश यादव

0

(Hindustan)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन मोदी रथ को रोकने में हर हाल में कामयाब होगा। कार्यकर्ता चुनाव के लिए जी-जान से गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जुट जाएं। यह भी कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह मैनपुरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हमें उन्हें रिकार्ड मतों से जिताना है। सोमवार को वह सैफई स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार दोपहर यहां पहुंचे। उनके आने की जानकारी मिलते ही पार्टी के तमाम लोग भी पहुंच गए। दोपहर बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में मात्र 60 दिन बचा है। अभी से कार्यकर्ता तैयारियां शुरू कर दें। क्योंकि जनता को छलने के लिए भाजपा नेता फिर आपके बीच में आएंगे। कहीं ऐसा न हो कि आप लोग उनके जाल में फंसकर कोई गलत निर्णय ले लें। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए राह आसान कर दी। मुलायम सिंह यादव की इच्छा का जिक्र करते हुए कहा कि नेताजी ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हम सब उनकी इच्छा का तो पालन करेंगे ही, उन्हें मतों से जिताएंगे भी।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com