यमुना का जलस्तर गिरा, ताजमहल की सुरक्षा को खतरा

0

(AU)

यमुना में जलस्तर घटने से शहर में पेयजल ही नहीं ताजमहल की सुरक्षा पर भी सकंट खड़ा हो गया है। नावों और स्टीमर से स्मारक के पार्श्व में गश्त नहीं हो पा रही। ऐसे में पुलिस ने पेट्रोलिंग के लिए दो हॉवर क्राफ्ट मोटरबोट (विदेशी नाव) की मांग रखी है। यह नाव कम पानी में भी चल सकती है। मगर, मुश्किल यह है कि यह देश में उपलब्ध ही नहीं है। इसलिए इस प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय भेजने की संस्तुति की गई है।पिछले दिनों मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस समस्या को उठाया गया। बाद में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए गठित स्थायी समिति की बैठक के लिए भी इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया है। मंडलायुक्त की बैठक में बताया गया कि यमुना का जलस्तर घटने की वजह से रिवर पेट्रोलिंग नहीं हो पा रही।

Share.
Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com