यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में दूसरे स्थान पर ताजमहल

0

(AT)

सफेद संगमरमर से बना भारत का प्रतिष्ठित ताजमहल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में दूसरे स्थान पर आया है। एक हालिया सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित इस विरासत को दूसरे स्थान के लिए चुना गया।
मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाए गए इस वैश्विक धरोहर में हर साल 80 लाख से अधिक लोग आते हैं। पहले स्थान के लिए कंबोडिया के अंगकोर वाट को चुना गया। सर्वेक्षण में यूनेस्को के सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों को सूचीबद्ध किया गया है।

ट्रैवेल पोर्टल ‘ट्रिपएडवाइजर’ ने कहा कि इस अद्भुत स्थल पर जाकर आप किसी गाइड से सैकड़ों पर्यटनों व अनुभवों का आनंद ले सकते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां जाने पर आपको बहुत अच्छा लगेगा। इसके साथ ही इस यात्रा में आगरा के स्थानीय और घर के खानों का भी मजा लिया जा सकता है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com