शिमला में हिमपात शुरू, निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना

0

(DJ)

शिमला में बुधवार सुबह से ही बर्फ के फाहे गिरने शुरु हो गए है, मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई थी। पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ के फाहे गिरे। कांगड़ा जिला में धौलाधार की पहाड़ियों, आदि हिमानी चामुंडा मंदिर व आसपास के क्षेत्र तथा बैजनाथ के छोटा भंगाल में बर्फबारी हुई। चंबा शहर में बारिश हुई। भरमौर व पांगी की चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ।

रोहतांग दर्रे में डेढ़ फीट बर्फबारी हुई। इस कारण रोहतांग दर्रे पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। रोहतांग दर्रा वाहनों व राहगीरों के लिए बंद होने से लाहुल के लोगों की दिक्कत बढ़ गई हैं। बीआरओ द्वारा रोहतांग सुरंग से आवाजाही की अनुमति न देने लाहुली हवाई सेवा पर ही निर्भर हैं। हवाई सेवा का शेड्यूल जारी होते ही हवाई सेवाएं शुरू होंगी। लोगों को आपात स्थिति में ही रोहतांग सुरंग से घाटी से बाहर भेजा जाएगा। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com