शिवपाल आज बनाएंगे आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति

0

(Hindustan)

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए आगे की रणनीति बनाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लोग इसमें शामिल होंगे। बैठक में देश व प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक व आर्थिक परिस्थितियों पर विचार किया जाएगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने बताया कि इसमें पार्टी के संगठन व अगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के साथ ही जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सरोजनीनगर लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता व लखनऊ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजित चौहान को प्रसपा लोहिया की अधिवक्ता सभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। उन्हें नामित किये जाने का पत्र राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने जारी किया।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com