सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक पीएम और राहुल बाबा का चेहरा हुआ एक समान- अमित शाह

0

(AU)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तरकाशी में गरजे। अमित शाह दोपहर 12 बजे आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह रैली स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। करीब 15 मिनट बाद शाह रैली स्थल पर पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सीट सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह का स्वागत किया। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने अमित शाह का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं अमित शाह विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारत माता की जय के नारों से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा फक्र है जब भाजपा के हाथ में सत्ता थी अटलजी ने ही उत्तराखंड निर्माण का काम किया। हमने कहा था कि अटलजी ने बनाया, मोदीजी उत्तराखंड को संवारेंगे। हमें डबल इंजन की सरकार दें। उत्तराखंड की जनता ने भी हमें प्रचंड बहुमत दिया। इसी के कारण देवभूमि विकास के रास्ते पर चल पड़ी। देवभूमि में पहले घोटाले पर चर्चा होती थी, आज विकास की चर्चा होती है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com