सीएम योगी आदित्यनाथ आज पीएम के क्षेत्र में तो केशव मौर्य फूलपुर में चलाएंगे बाइक

0

(Hindustan)

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाइक चलाएंगे। मुख्यमंत्री भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली के तहत वाराणसी में बाइक लेकर लोकसभा केन्द्र तक पहुंचेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर, डा. दिनेश शर्मा लखनऊ और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज में बाइक चलाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइक पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केंद्रों पर पहुंचेंगे। 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 बाइक निकल कर कमल संदेश के साथ गांव, गली, सड़क, चौराहों पर विजय शंखनाद करेंगी। सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे।  कसभा केन्द्रों से सुबह 11 बजे बाइक रैली कमल संदेश देने के लिए कूच करेगी। प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी व राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com