हिमाचल में भारी हिमपात

0

(AU)

हिमाचल की चोटियों में तीन दिन से जारी बर्फबारी के बीच रविवार को राजधानी शिमला ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सुबह से ही ऐतिहासिक रिज और माल रोड पर साल की पहली बर्फबारी का सैलानियों और आम लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। शिमला से सटे जाखू, कुफरी, नारकंडा के अलावा मनाली, डलहौजी और मैकलोडगंज में भी बर्फबारी हुई है। प्रदेश के आठ जिलों की चोटियां लकदक जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। राजधानी का अपर शिमला और किन्नौर से संपर्क कट गया है। पांच हाईवे समेत 150 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कें बंद हैं। पांच शहरों का पारा फिर माइनस में चला गया है।

हिमाचल में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग 150 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मंडी के शिकारी देवी, सिरमौर के चूड़धार, चंबा के मणिमहेश में तीन फीट, लाहौल घाटी में दो और किन्नौर में एक फीट से ज्यादा हिमपात हुआ है। धौलाधार की चोटी लकदक हो गई है। मैक्लोडगंज, नड्डी, भागसू और सतोवरी में भी बर्फ गिरी है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com