23 दिसंबर को सीएम योगी मोदीनगर में करेंगे चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

0

(Hindustan)

राज्य मुख्यालयमुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 23 दिसंबर को मोदीनगर के गांव पतला में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 23 दिसंबर चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी ने दी। श्री त्यागी ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी तादाद में किसान आएंगे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पहली बार आ रहे हैं।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com