कब होगा बदरपुर फरीदाबाद फ्लाईओवर टोल फ्री, मिलेगी जाम से निज़ात ?

0

टोल हमारी सुविधा के लिए होने चाहिए न की हमें परेशान करने के लिए| पर दिल्ली बदरपुर फ्लाईओवर का तो हाल बेहाल हैं, पीक टाइम पर अगर आप यहाँ के टोल में फस गए तो जाम से निकल पाना काफी दूभर हो जाता हैं, इसके साथ ही बहुमूल्य ईंधन की भी बर्बादी होती हैं | यह तो सब जानते हैं की एनसीआर स्थिति गुरुग्राम और नॉएडा टोल प्लाजा पर लोगों को भारी जाम से निज़ात दिलाने के लिए न्यायालाओं को खुद संज्ञान लेते हुए टोल ख़त्म करने का आदेश देना पड़ा| ऐसे में फरीदाबाद स्थिति टोल प्लाजा में लगनेवाले जाम से जनता को कब निज़ात मिलेगी?

khabarindia ने पीक टाइम पर लगनेवाले जाम की स्थिति का मुआएना करने का निर्णय लिया | रात 9.01 मिनट पर जब हमारे संवादाता दिल्ली की और से टोल पर पहुंचे तो टोल की हर लेन पर लम्बा लम्बा जाम था |इस जाम से होते हुए टोल तक पहुंचने में हमारे संवादाता को 12 मिनट का समय लगा और 9 .13 मिनट पर टोल की पर्ची हाथ में आई| यह साफ़ दर्शाता हैं की टोल सुविधा कम परेशानियाँ अधिक प्रदान रहा हैं|

जिस पर NHAI एवं सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता हैं | गौरतलब हैं की गुरुग्राम और नॉएडा टोल को पहले ही टोल फ्री किया जा चुका हैं जबकि बदरपुर फ्लाईओवर को बने हुए 7 साल से अधिक का वक़्त बीत चुका हैं | ऐसे में यहाँ इस टोल को भी समाप्त कर जाम की स्थिति से निबटा जा सकता हैं | khabarindia सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से निवेदन करता हैं कि वह इस टोल को समाप्त कर दिल्ली एनसीआर के लोगों को राहत प्रदान करें|

      

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com