टोक्यो में पीएम मोदी ने गिनाई देश की उपलब्धियां

0

(AU)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधन दे रहे थे। यहां पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में भारत को लेकर दुनिया भर में उत्सुकता बढ़ी है। साथ ही बोले कि दुनिया को भारत के चश्मे से देखने की जरूरत है।

 पीएम ने कहा हम हर साल सरदार पटेल की जयंती मनाते हैं लेकिन इस बार हम पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करेंगे। गुजरात में, उनके जन्म स्थान पर सरदार साहब की मूर्ति निर्माण की जा रही है। ये दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। सरदार साहब की प्रतिभा जितनी ऊंची थी, प्रतिमा भी उतनी ही ऊंची होगी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने एक साथ अंतरिक्ष में 100 से अधिक उपग्रहों को लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया। हमने चंद्रयान और मंगलयान को बहुत कम खर्च पर अंतरिक्ष में भेजा। भारत ’22’ तक गगनयान को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। यह सभी तरीकों से स्वदेशी होगा और इसमें यात्रा करने वाला एक भारतीय भी होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस समय बदलाव के बड़े दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा मानवता के लिए किए गए कार्यों की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में हुए यही काम और नीतियां ही वजह हैं कि देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा है।
Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com