यूपी: जनाक्रोश रैली के जरिए ताकत दिखाने को तैयार शिवपाल

0

(Hindustan)

अपने सियासी सफर में अब सपा से अलग राह चुन चुके शिवपाल यादव पहली बार अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। नई पार्टी के जरिए उनकी पहली रैली 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगी। इसे जनाक्रोश रैली नाम दिया गया है और नारा है, हैं तैयार हम।

शिवपाल यादव के लिए यह रैली प्रतिष्ठा का सवाल है। उनके समर्थक खासे उत्साहित हैं। उनके लिए नए नए स्लोगनों का इस्तेमाल शहर भर में हो रहा है। चौराहों चौराहों पर लगे होर्डिंग में शिवपाल को जननायक के रूप में पेश किया गया है। ‘हैं तैयार हम’ स्लोगन भी हम फिल्म के एक गीत से लिया गया है। इसमें आगे लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात है। चाचा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं,नारा तो उसी दिन से लगने लगा है जब से शिवपाल सपा से अलग होते हुए समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाया। शिवपाल को बेमिसाल भी बताया गया है। भारी भीड़ के साथ शिवपाल के चित्र के साथ लिखा है नहीं अकेले हैं शिवपाल। साफ संदेश है कि जनता शिवपाल के साथ है।

वैसे शिवपाल की पार्टी सपा के असंतुष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओं का मजबूत ठीहा बन रही है। साथ ही अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवर लोग भी उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं। सपा के आरोपो से सर्तक उनकी पार्टी एक ओर भाजपा पर तीखे हमले कर रही हैतो दूसरी ओर सपा में शिवपाल के अपमान को भी मुद्दा बनाने में जुटी है। रैली कमान खुद शिवपाल ने संभाल रखी है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com