उत्तर प्रदेश त्रिशंकु सरकार,बसपा और बीजेपी में कांटे की टक्कर

0
khabarindia. in का एग्जिट पोल-
1.बसपा 125-135
2.बीजेपी-130-140
3.सपा-80-90
4.कॉग्रेस-35-40

भारत की राजनीती में उत्तर प्रदेश का विशेष महत्व है।ऐसा कहा जाता है व माना है की भारत के सबसे ज्यादा प्रधान मंत्री इस प्रदेश से आते है।यह भी कहा जाता की जिसने यहाँ साम्राज्य स्थापित कर लिया उसने भारत जीत लिया। उत्तर प्रदेश के इस चुनावी मैदान में सारी राजनीतिक पार्टियां इस प्रदेश को जीत लेना चाहते है।सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी वादो के दवारा मतदाताओं को लुभाना चाहिती है।

इस समय की सरकार सपा को पिछली बार की तरह पूर्ण बहुमत मिलने में आशंका जताई जा रहे है।khabarindia के सर्वेक्षण के अनुसार इस बार सपा को 80 से 90 सीटें ही मिलेंगी।प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सीटों में सुधार देखा जा रहा है।अनुमान है की इस बार कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलेंगी।सपा और कांग्रेस कठबंध क्या जादू देखता है यह तो 11 मार्च को ही पता चलेगा।दूसरी तरफ अगर हम बीजेपी को देखें तो पता चलेगा की इस प्रदेश में अपना राज्य स्थापित करने के लिए लालायित है।मोदी जी दवारा रोड शो,आक्रमित इलेक्शन कॉम्पैग्न,बीजेपी के सारे मिनिस्टर का प्रदेश में जा कर रैली करना आदि। यह सब दर्शाता है की बीजेपी की कोशिश रंग ला रही है,हमारे अनुमान के अनुसार बीजेपी इस बार 130 से 140 सीट पाने में कामयाब रहेंगी।

इन सबसे परें मायावती जी इस बार चमत्कारी ढंग से प्रदेश की राजनीती में वापस आती नज़र आ रही है।सर्वेक्षण दर्शाते है की बसपा इस बार 125 से 135 सीटें पाने में कामयाब रहेंगी।अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल को इस बार 10 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है।ऐसा प्रतीत होता है की मतदाता इस बार मतदान के मूड में नहीं थे।मतदाताओं ने किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया, इस कारण त्रिशंकु सरकार बनाने के योग जयादा बन रहे है।किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के कारण गठबंधन की सरकार व जोड़ तोड़ की राजनीती का जोर हम सबको 11 मार्च के बाद देखने को मिलेगा।यह देखना रोचक रहेंगा की त्रिशंकू सरकार बनाने में कौन सी पार्टी अग्रसर रहेंगी।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com