General Election 2019: 28 फरवरी को अमित शाह की क्लास में नेता पढ़ेंगे चुनावी पाठ

0

(DJ)

चुनावी रण में एक बार फिर से केसरिया पताका फहराने के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आने लगी है। इसे और धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। चुनावी तैयारी की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विरोधी पार्टियों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा, जिससे कि पार्टी आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ा सके। पार्टी अध्यक्ष से संवाद करने के लिए दिल्ली के कार्यकर्ता भी तैयारी कर रहे हैं।

प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य बड़े नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शाह से संवाद करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे कि बूथ प्रबंधन की बारीकियां स्थानीय कार्यकर्ता सीख सकें। सांसद भी अपने संसदीय क्षेत्र में स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। कुछ स्थानों पर केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com