अटल जी के नाम पर होगा ऐतिहासिक रामलीला मैदान

0

(AU)

कई बड़े आंदोलनों का गवाह रहा दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान आने वाले समय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। आगामी सदन की बैठक में इसके पारित होने के पूरे आसार हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आदेश गुप्ता ने बताया कि रामलीला मैदान में अटल जी ने कई जनसभाओं को संबोधित किया था। इसलिए उनकी याद में रामलीला मैदान का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी रामलीला मैदान रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदूराव का नाम भी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। 30 अगस्त को सदन की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव लाया जा रहा है|

ब्रिटिश काल में रामलीला मैदान एक बड़ा तालाब था, जो अजमेरी गेट तक फैला था। बाद में मिट्टी डालकर इसे समतल किया गया। सरकारों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से इसके कुछ हिस्सों में विकास कार्य कराया। दिल्ली की बड़ी कूलर मार्केट में शुमार कमला मार्केट भी इसका हिस्सा थी। चूंकि यहां रामलीला का आयोजन होने लगा तो इसका नाम रामलीला मैदान पड़ गया।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com