अमित शाह और वसुंधरा राजे में हो सकता है कड़ा मुकाबला

0

(AU)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे में कड़ा मुकाबला हो सकता है। अमित शाह नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर लौट रहे हैं, वहीं वसुंधरा राजे बृहस्पतिवार को दिल्ली आ रही हैं। दिल्ली में उनकी मुलाकात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से होगी। वह अमित शाह, संगठन मंत्री रामलाल समेत अन्य से मिलेंगी। वसुंधरा के पास जहां राजस्थान सरकार और राज्य भाजपा संगठन में अपना दबदबा बनाए रखने की चुनौती है, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव से पहले प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा के चुनाव में सत्ता में वापसी को सुनिश्चित करना चाहते हैं।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की पहली चुनौती अभी राजस्थान में अपनी मन पसंद का प्रदेश अध्यक्ष चुनना है। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज होने के बाद एकजुटता के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस से राजनीतिक मुकाबले की लड़ाई लड़ना है। गुटबाजी से भी पार पाना है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की इस मंशा के सामानांतर वसुंधरा राजे के पास राज्य में अपने राजनीतिक वजूद को बनाए रखने की चुनौती है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com