अमित शाह का ऐलान- ओडिशा में भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

0

(LiveMint)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने राजग सरकार के तीन साल के शासन में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने लिए अलग पहचान बनाई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ओडिशा में अगला चुनाव अकेले लड़ेगी।
शाह ने एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनियाभर में भारत की छवि सुधारी और यह पहचान दिलाई कि देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक मोदी सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छा दिखाता है। यह सरकार देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है।’ उन्होंने कहा कि भारत राजग सरकार के दौरान कम से कम चार उपग्रहों के प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में वैश्विक अगुवा बना है।

Share.
Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com