अमित शाह की अपील, येद्दयुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने तक नींद-चैन त्याग दें

0

(DJ)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में पार्टी कार्यकर्ताओं से अपना चैन और नींद त्याग देने का आह्वान किया है। कहा है कि बीएस येद्दयुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाकर ही हम चैन लेंगे। शाह देवनहल्ली में भाजपा के बूथ स्तर के अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कर्नाटक का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यहां की जीत से दक्षिण भारत में हमारा प्रवेश होगा। हमने 2014 से अभी तक 14 राज्यों में चुनाव जीते हैं। अब कर्नाटक के रूप में 15 वें राज्य की बारी है। उन्होंने पूछा- कोई बताएगा क्या होने वाला है? उपस्थित भाजपाजनों ने हवा में मुठ्ठी लहराकर कहा-भाजपा जीतेगी। शाह ने कहा, यह तभी संभव होगा जब भाजपा कार्यकर्ता अपना आराम-चैन त्यागकर पार्टी को जिताने में जुटेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कर्नाटक में सिद्दरमैया का जाना जरूरी है। राजस्व पैदा करने में अगड़े बेंगलुरु शहर को सिद्दरमैया ने बर्बाद करके रख दिया है। बेंगलुरु हर तरह की समस्याओं से घिरा हुआ है। पिछले पांच साल में यहां कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ। जो कार्य हुए वे कमीशनखोरी के चलते दोयम दर्जे के हुए। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले चार साल में कर्नाटक को तीन लाख करोड़ रुपये दिए जबकि उससे पूर्व की मनमोहन सरकार ने राज्य को महज 88,000 करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने कहा, स्पष्ट है कि कौन सी पार्टी राज्य का हित चाहती है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com