आरएसएस के पदाधिकारियों से मिले अमित शाह

0

(AU)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पांच केंद्रीय मंत्रियों के साथ सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसमें बहु प्रतीक्षित नई शिक्षा नीति और नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों पर चर्चा हुई। संघ, उससे जुड़े संगठनों, भाजपा और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच हुई इस समन्वय बैठक की अध्यक्षता संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने की। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों और संघ के सेवा समूह, शिक्षा समूह, सामाजिक समूह तथा विचार समूह के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की मंत्रणा हुई।

भाजपा की ओर से अध्यक्ष अमित शाह के अलावा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, महासचिव राम माधव और संगठन सचिव रामलाल शामिल हुए। वहीं सरकार की ओर से इसमें केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, जेपी नड्डा, मेनका गांधी, महेश शर्मा और प्रकाश जावड़ेकर ने हिस्सा लिया। संघ की ओर इसमें सेवा भारती, आरोग्य भारती, राष्ट्रीय सेविका समिति, विद्या भारती, संस्कार भारती समेत कई अन्य के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com