उत्तराखंड महोत्सव 2018 का CM योगी ने किया उद्घाटन, बोले- अतीत से कटा व्यक्ति त्रिशंकु

0

(DJ)

राजधानी में उत्तराखंड की संस्कृति छटा शुक्रवार यानि आज छा गई। दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव 2018 का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस महोत्सव में उत्तराखंड ही नहीं देश की संस्कृति नजर आएगी। शौर्य के प्रतीक जनरल रावत हैं, दुश्मनों को उनकी ही भाषा मे समझने का काम हमारी सेना कर रही है। पूर्व सीएम हेमवंती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड के चंदन थे। वहां से निकलकर उन्होंने उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया। उनकी विरासत को रीता बहुगुणा जोशी आगे बढ़ा रही हैं। अतीत से कटा व्यक्ति त्रिशंकु होता है। उत्तराखंड की नदियां ऊर्जा देते है। देश की सेवा का संकल्प भी उत्तराखण्ड में लिया जाता है। इस दौरान सीएम ने नारायण दत्त तिवारी को भी श्रद्धांजलि दी।

सेना में महिलाओं की भर्ती शीघ्र
भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना में महिलाओं की भर्ती शीघ्र की जाएगी। वीर भूमि उत्तराखंड की महिलाओं से इसकी शुरुआत होगी। गढ़वाली और कुमाउनी रेजिमेंट ही नहीं हर विंग में उत्तराखंड के सैनिक अपनी भूमिका निभा रहे है। हमें वीर भूमि के बारे में युवाओं को बताने की आवश्यकता है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com