उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम

0

(Hindustan)

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी होगी। 10 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। तीन दिन बाद भी नहीं खुल पाईं 21 सड़कें राज्य में पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी से बंद 21 सड़कों को तीन दिन बाद भी नहीं खोला जा सका है। लोनिवि के मुख्य अभियंता एचके उप्रेती ने बताया कि सड़कों पर भारी बर्फ के साथ ही पाला जमने के कारण बर्फ हटाने में दिक्कत आ रही है। ये मुख्य सड़कें हैं बंद : मरचूला-बुआखाल, चमोली-कुंड, थलीसैंण-चौरीखाल, थलीसैंण से बूंगीधार, भवाली नैनीताल मार्ग बंद हैं

पिथौरागढ़ में पाले ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल
सीमांत जनपद में मौसम खुलने के बाद पाले ने यहां के लोगों की मुश्किल बढ़ाई है। मंगलवार को जिले की सड़कों व खेल-खलिहानों में जमकर पाला गिरा, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं सड़कों पर पाला गिरने से वाहन चालकों व यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। फरवरी माह के पहले पखवाड़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन में कई बार मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मंगलवार को भी सुबह देर तक जिला मुख्यालय समेत घाटी क्षेत्र को कोहरे ने अपने आगोश में लिए रखा। घना कोहरा छाने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। खासकर सुबह स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर तक कोहरा छाने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जबकि कोहरा छाने से लोग घरों के अंदर ही दुबकने को मजबूर हो गए।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com