उत्तराखंड में सर्द हवा का सितम जारी, बर्फ से ढके पहाड़

0

DJ

उत्तराखंड में वर्षा का क्रम थम गया है लेकिन चोटियों पर हिमपात जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ऊंचाई वाले इलाकों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। साथ ही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुटाई। मसूरी के आसपास चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं चारधाम समेत आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं।

दून में तीन दिन बाद मौसम शुष्क हुआ और वर्षा का दौर थम गया। हालांकि, मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही जबकि सर्द हवाएं सितम ढा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान है। दोपहर बाद आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मसूरी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड में वर्षा का क्रम थम गया है, लेकिन चोटियों पर हिमपात जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ऊंचाई वाले इलाकों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। साथ ही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुटाई। मसूरी के आसपास चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, चारधाम समेत आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com