उत्तर प्रदेश में लोगों से रिश्तों की डोर मजबूत करने में आज से जुटेगी भाजपा

0

(AU)

सरोकारों के सहारे सियासी समीकरणों को दुरुस्त कर प्रदेश में भाजपा सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही भाजपा ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार से सेवा कार्यों के जरिए लोगों से रिश्तों की डोर मजबूत करने की तैयारी की है। शुक्रवार 20 सितंबर तक इस सेवा सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लेकर संगठन में बूथ तक काम करने वाले कार्यकर्ता भाजपा के झंडा-बैनर और प्रधानमंत्री के संदेश के साथ लोगों के पास सेवा कार्यों के जरिए पहुंचने की कोशिश करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ में मोहान रोड स्थित बालगृह में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

भाजपा रणनीतिकारों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के बजाय लोगों से संपर्क और संवाद को ताजा करने का माध्यम बनाने का फैसला किया है। साथ ही इसके सहारे मोदी के कामों और उनके संघर्ष की कहानी लोगों के बीच पहुंचाने की योजना बनाई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इसलिए पार्टी ने उनके जन्मदिवस पर सेवा के कार्यक्र्तमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का निर्णय लिया है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com