उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

0

(D.J)

उत्‍तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। शाम छह बजे तक मतदान केंद्र तक पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। डाक मतपत्र मतगणना के दिन, यानी 10 मार्च सुबह आठ बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। राज्य की सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सील कर दिया है। वहीं, प्रदेशभर में एक बजे तक 35.21 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वोट डालने के बाद सभी से मताधिकार के प्रयोग की अपील की। उन्होंने कहा, मतदान शत-प्रतिशत होना चाहिए। चुनाव निष्पक्ष, निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं। मसूरी: कई मतदाताओं का उनके बूथ से नाम 15 से 20 किमी दूर के बूथ की लिस्ट में चढ़ा हुआ है। कई के नाम मतदाता लिस्ट से गायब हैं, जिससे मतदाताओं में रोष व्याप्त है। खुद दो बार नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके मतदाता का नाम भी लिस्ट से गायब है।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले तीन घंटे 18.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग अब भी जारी है। धीरे-धीरे कर ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चकराता: आरक्षित सीट चकराता से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अपने पैतृक गांव स्थित मतदान केंद्र बृनाड़ में वोट डाला। 

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com