कर्नाटक विधानसभा चुनावः बीजेपी ने जारी की अपने 72 उम्मीदवारों की सूची

0

(AU)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार देर रात अपने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसे एक तरह से राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस पर बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ताबड़तोड़ प्रचार के लिए अभी बंगलूरू में ही हैं।

12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची भाजपा की यहां दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सार्वजनिक की गई। इस सूची को कर्नाटक भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आदि शामिल रहे।

कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें शिकारीपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर उतर रही भाजपा ने प्रधानमंत्री और अमित शाह समेत अपने सभी स्टार प्रचारकों को कर्नाटक में प्रचार में लगाया है। चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com