कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह के साहस के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

0

DJ

बीएसएफ के एएसआई प्रवीण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से एडवेंचर के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड प्रदान किया गया। जिसमें राष्ट्रपति की ओर से एक प्रतिमा सम्मान पत्र एवं 15 लाख रुपए की धनराशि प्रवीण सिंह को दी गई।

प्रवीण सिंह सीमा सुरक्षा बल बीआईएएटी देहरादून में सहायक उपनिरीक्षक है। उनको यह सम्मान मिलने पर बीएसएफ जवानों ने हर्ष व्यक्त किया है। यहां बता दें कि प्रवीण सिंह दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा सहित 20 से अधिक हिमालय चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके है।

माउंट भागीरथी 2, बीएसएफ पैरा पर्वतारोहण अभियान के दौरान प्रवीण सिंह ने अपनी रस्सी की मदद से दो पैरा पर्वतारोहियों की सहायता की। इन्होंने सीएपीएफ, एनटीआरओ, एनईपीए और म्यांमार पुलिस आदि के तीन हज़ार से अधिक प्रक्षिक्षणार्थियो को हाई एल्टीट्यूड लैंड एडवेंचर प्रशिक्षण भी दिया है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com