कान्हा की नगरी मथुरा में आज पीएम मोदी का दौरा

0

DJ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) को कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे। मथुरा में उनका यह चौथा दौरा है लेकिन पहली बार उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन किए। मंदिर में उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया।

पीएम मोदी के दौरे से पहले मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रीजन्म स्थान में दर्शन पूजन के बाद वह बृज उत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्ण भक्त मीरा बाई पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ घंटे पहले पहुंचे। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री भी मौजूद रहे।

रेलवे मैदान में 14 नवंबर से शुरू हुए ब्रज रज उत्सव मीरा बाई का 525वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हेलीकाप्टर शाम 3.40 बजे छावनी स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से कार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन के लिए जाएंगे। यहां 15 मिनट आराध्य के दर्शन और पूजन के बाद वह रेलवे मैदान में आयोजित ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com