कार्यकर्ताओं की मेहनत ही बाधेगी जीत का सेहरा: धर्मेद्र प्रधान

0

(D.J)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमर्ेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा ने देश भावना के साथ कार्य कराए हैं। सभी वगरें के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है। हमें कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पूरा भरोसा है। यह मेहनत ही प्रत्याशियों के सिर पर जीत का सेहरा बाधेगी। प्रदेश के चुनाव प्रभारी सोमवार को चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने करहल विधानसभा क्षेत्र के समीकरणों की जानकारी जुटाते हुए कहा कि इन दिनों करहल विधानसभा सीट पूरे देश में सबसे ज्यादा चर्चित है। हमें अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर पूरा भरोसा है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

उन्होंने कहा कि आधी आबादी की पहली पसंद भाजपा ही है। भयमुक्त माहौल लोगों को चाहिए था और भाजपा ने अपराधियों पर सख्ती दिखा सभी को जेल में पहुंचाने का काम किया है। आज योजनाओं में बंदरबाट नहीं हो रहा है। लोगों को जो भी लाभ मिल रहा है, उनके खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि सरकार द्वारा कराए गए विकास कायरें और उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएं। उनके साथ पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, करहल प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह यादव, प्रेम सिंह शाक्य, भूपेंद्र यादव, दिनेश जाटव, दीपक जैन, अमृता चौहान, शिवानी शाक्य आदि उपस्थित थे। पोस्टल बैलेट वायरल करने वाले रंगरूटों पर होगी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों युवक विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के रहने वाले हैं, जो आगरा में पुलिस का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन्हें मतदान के लिए बैलेट पेपर उपलब्ध कराया गया था, जिसे उन्होंने वायरल कर दिया है। अधिकारियों की ओर से इसे लेकर पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। एडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि बैलेट पेपर की गोपनीयता भंग करना अपराध है। जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com