कैराना में BJP पीछे, बिहार के जोकीहाट में RJD-JDU में कांटे की टक्कर

0

(DJ)

लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले इन उपचुनावों को भाजपा और महागठंबधन के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इन उपचुनावों के परिणाम भविष्य के नतीजे तय करेंगे।

बता दें कि जिन चार लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया व पालघर और नागालैंड की एक सीट शामिल है। जहां कैराना लोकसभा सीटपर हुए उपचुनाव को काफी अहम माना जा रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि भाजपा को हराने के लिए यहां सभी प्रमुख विपक्षी दल एक-दूसरे के साथ आ गए हैं। सीधे कहा जाए तो महागठबंधन की असल परीक्षा कैराना उपचुनाव में है।

केरल: चेंगन्नूर विधानसभा सीट पर सीपीआइ (एम) उम्मीदवार14229 वोटों से आगे।
– यूपी : नूरपुर विधानसभा उपचुनाव – 19 राउंड के मतगणना के बाद सपा 8316 वोटों से आगे।
– कर्नाटक: राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार आगे। कांग्रेस कार्यकर्ता बेंगलुरू में जश्न मनाते हुए।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com