कोरोना के डेढ़ लाख नए केस मिले

0

(Hindustan)

कोरोना के डेढ़ लाख नए केस मिले, 1072 की मौत हुई; कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख पार

देश में गुरुवार को कोरोना के 1,49,394 नए केस मिले। यह आंकड़ा बुधवार को तुलना में 13% कम है। बीते दिन 1072 मरीजों की मौत हुई, जिससे अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया। देश में कोरोना से अब तक 5,00,055 लोगों को मौत हो चुकी है।  बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच गया है। फिलहाल रिकवरी रेट 95.39% है। इस समय एक्टिव केस 14,35,569 हैं। सक्रिय मामलों की दर 3.42% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 9.27% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 12.03% है।

गुरुवार को कुल 16,11,666 कोरोना टेस्ट हुए। पूरे देश में अब तक 73.58 कोविड टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 168.47 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। देश में 1 महीने में 15-18 आयुवर्ग के 65% बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया का ऐतिहासिक प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नए कीर्तिमान रच रहा है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com