कोरोना के बढ़ते मामलों ने केरल और जम्‍मू -कश्‍मीर में बढ़ाया प्रतिबंधों का दायरा

0

(D.J)

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर भारत में बरस रहा है। कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रोन तेजी से पूरे देश में फैल रहा है। लगातार वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दैनिक मामले नए आंकड़ों के साथ दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में 268,833 ताजा कोविड -19 मामले सामने आए हैं। वहीं 402 मौतों की सूचना दी गई है, अबतक कुल मिलाकर सक्रिय केसलोएड 14,17,820 हो गया है, जबकि ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 6,041 पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं।

हालात खराब होता देख देशभर में जगह-जगह पर कोविड-19 के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिससे तेजी से बढ़ रहे वायरस के प्रसार को रोका जा सके। जानें देश में किन-किन जगहों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं-

जम्मू-कश्मीर में वायरस के बढ़ते मामलों के बीच रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। तेजी से बढ़ रहे हैं मामलों को देखते हुए प्रतिबंध अगली सूचना तक बढ़ाए गए हैं, इसके साथ ही सप्ताहांत के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रसार अपने चरम पर है, जिसकी बढ़ती स्पीड पर ब्रेक लगाने के लिए नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली में रहने वाले लोगों को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच घर के अंदर ही रहना होगा। दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत में कर्फ्यू भी लगा दिया है। साथ ही हर ज़ोन में प्रति दिन केवल एक साप्ताहिक बाज़ार खुलने की अनुमति होगी।

अब प्रयागराज में तीन पहिया आटो वाहन रिक्शा में ड्राइवर और केवल दो सवारियों को बैठने की अन‍ुमति होगी। किसी भी बंद स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकतम 100 लोगों के रहने की अनुमति होगी। सभी को मास्क लगाना, हैंड सैनिटाइजर करना, दो गज दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही जहां आयोजन होंगे, वहां कोविड-19 हेल्ड डेस्क की स्थापना करनी होगी।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com