गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे 26 पुलिसकर्मी

0

DJ

पुलिस विभाग ने 26 जनवरी को सेवा के आधार पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न की घोषणा की है। इस बार तीन अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक, चार अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान और 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

सराहनीय सेवा (सेवा के आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए विपिन चंद्र पंत पुलिस उपाधीक्षक चंपावत, गजपाल सिंह रावत प्लाटून कमांडर मुख्यमंत्री सुरक्षा और धनीलाल अपर गुल्म नायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार को चयनित किया गया है।

वहीं, उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए दो निरीक्षक व दो उपनिरीक्षक, जबकि सराहनीय सेवा सम्मान के लिए तीन निरीक्षक, एक दलनायक, तीन उप निरीक्षक, तीन अपर गुल्म नायक, दो अपर उप निरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, एक फायर सर्विस चालक, एक आरक्षी और एक लांसनायक का नाम शामिल है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com