चोटियों पर हिमपात, मैदान में कोहरे के आसार

0

DJ

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब प्रदेश में जमा देने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बीते तीन दिनों से बदला हुआ था। अब मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ होने लगा है। अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला परेशान कर सकता है।

प्रदेश के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन अभी तक आसमान में सिर्फ बादलों ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात के आसार हैं। वहीं, अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की आशंका है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com