त्रिपुरा में कमल खिलने पर बोले योगी- भारत की राजनीति में ये ऐतिहासिक दिन

0

(AU)

त्रिपुरा में पहली बार कमल खिलने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी गदगद हैं। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। योगी ने इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

सीएम योगी ने कहा कि भारत की राजनीति में ये बेहद ही खास दिन है, जब त्रिपुरा में 25 साल से कायम लेफ्ट फ्रंट सरकार को हराकर भाजपा ने अपना जनाधार बनाया है। उन्होंने ये भी कहा कि नागालैंड और मेघायल में भी भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक है।

बता दें कि त्रिपुरा में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह समेत योगी आदित्यानाथ भी स्टार प्रचारकों में शामिल थे। योगी ने त्रिपुरा में सात रैलियां की थीं। जानकारों के अनुसार त्रिपुरा के वोटरों को रिझाने में योगी के इलेक्शन कैंपेन ने अहम भूमिक निभाई है।

Share.
Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com