दशक के अंत तक 10 ट्रिलियन डालर पर पहुंचेगी देश की अर्थव्यवस्था: हरदीप सिंह पुरी

0

DJ

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष यानी 2024-25 के अंत तक पांच ट्रिलियन डालर की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दशक के अंत तक यह दोगुनी यानी 10 ट्रिलियन डालर हो जाएगी।

वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग 3.7 ट्रिलियन डालर के होने का अनुमान है। इसको लेकर पुरी ने कहा-

भगवान राम हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथे सबसे बड़े शेयर बाजार हैं। मुझे लगता है कि अगले एक से दो सालों के अंदर हम न केवल चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे, बल्कि इसके और भी आगे बढ़ेंगे। मुझसे कहीं कहा गया था कि हम 2028 तक पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। इस पर मैंने उनसे कहा कि 2028 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है और यह 2024-25 तक हो जाएगा। इसके बाद हम 2030 तक 10 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था वाले देश बन जाएंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com