देश और प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए 5 साल और दें भाजपा को: शाह

0

(DJ)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश और मध्यप्रदेश कोे समृद्ध बनाने के लिए लोगों से भाजपा के लिए 5 साल का समय और देने का आव्हान किया है। वे 16 नवंबर को सागर के कजलीवन मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास मुखौटा नहीं है, हमारे पर शिवराज जैसा चेेहरा है। कांग्रेस में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गांधी परिवार तय करता है। यह भाजपा और कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर है।

अमित शाह एक घंटे की देरी से सागर पहुंचे। 40 मिनट के भाषण में उन्होंने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा असम सहित देश के अन्य राज्यों में घुसपैठिए है, केंद्र की यूपीए सरकार ने इन्हें देश से बाहर नहीं किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने जब संसद में यह मुद्दा उठाया तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उर्फ राहुल बाबा ह्यूमैन राइट का हवाला देते हुए म्याऊं- म्याऊं करने लगे। उन्होंने कहा कांग्रेस शुरू से वोट बैंक की राजनीति करती आई है। यही कारण है मोनी बाबा उर्फ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में घुसपैठिए देश में धमाके कर भाग गए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया वर्ष 2019 में केंद्र में भाजपा कर सरकार बनने पर देश से एक-एक घुसपैठिए को खदेड़ दिया जाएगा।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com