पीएम बनकर नहीं, नोटबंदी करके सर्वाधिक चर्चा में आए थे मोदी

0

(HT)

पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन का सबसे बड़ा पल उनका देश का प्रधानमंत्री बनना था। लेकिन वह सर्वाधिक चर्चा में देश के प्रधानमंत्री बनकर नहीं, बल्कि नोटबंदी की घोषणा करने के बाद आए थे। उनको पूरे संसार के साइबर वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार सर्च नोटबंदी के दौरान किया गया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रचंड बहुमत दिलाकर देश की सत्ता पर काबिज हुए मोदी नोटबंदी के बाद साइबर संसार में छा गए। उनको देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खोजा गया।गूगल ट्रेंड के आंकड़े बताते हैं कि मई 2014 में जब उन्होंने देश की कमान संभाली थी। उसके बाद वह सबसे ज्यादा बार नोटबंदी के ऐलान के बाद खोजे गए। उन्होंने पिछले साल 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी जिससे देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन अवैध हो गया था। इससे कुल नगद का कुल 86 फीसदी बाजार से गायब हो गया था। पूरे देश में इसको लेकर हो हल्ला मचा था। विदेशों से भी नोटबंदी को लेकर खबरें आई थीं।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com