प्रदेश में बनेगा 500 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल: त्रिवेंद्र सिंह रावत

0

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाकर ही समाज को आगे ले जाया जा सकता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में हाईटेक सुविधाओं के साथ 500 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए कुछ लोग जमीन दान करने को आगे आए हैं। एक साल के भीतर इसकी कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू कर दिया जाएगा। राज्य स्त्री तीलू रौतेली सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्त्री शक्ति ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इसके अलावा बाल विकास विभाग में कार्यरत 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय ‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार’ से नवाजा। तीलू रौतेली पुरस्कार के तौर पर 21 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के रूप दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com