बंगाल में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- बर्बर और निर्मम है ममता सरकार

0

(AU)

पश्चिम बंगाल में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद सड़क मार्ग से पुरुलिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रैली के दौरान ममता सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता में रहने का हक नहीं है। योगी ने कहा कि ममता सरकार निर्मम और बर्बर है। योगी ने कहा कि टीएमसी की इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करें। बंगाल को भाजपा की धरती बनाएं। भाजपा की सरकार हर वर्ग का ख्याल रखेगी, जैसा कि बजट में किया है। लोकतंत्र के लिए इससे शर्मनाक स्थिति और क्या होगी कि एक मुख्यमंत्री अपने ही राज्य में धरना पर बैठ रही हैं। ममता को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी गुंडागर्दी चला रही है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। टीएमसी सरकार ने दुर्गा पूजा पर रोक लगाई, रथ यात्रा पर रोक लगाई। ममता की अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com