भाजपा का बड़ा हमला- पॉलिटिक्स में प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल की हार

0

(DJ)

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर भाजपा ने कांग्रेस का घेराव किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज सकते हुए कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी बताया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी की महासचिव के तौर पर नियुक्ति इस बात को दर्शाती है कि कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी है।

इतना ही नहीं, संबित पात्रा ने राहुल को भी लपेटे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति एक बात को दर्शाती है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की असफलता को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है। महागठबंधन से ठुकराए जाने के बाद कांग्रेस को घर की बैसाखी की ज़रूरत थी। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी फिर राजीव, फिर सोनिया जी, फिर राहुल जी और अब प्रियंका जी। भाजपा में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। यही फर्क है हमारे बीच।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com